शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 305.61 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले, घरेलू शेयर बाजारों में आठ दिन तक तेजी का रूख था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.61 अंक गिरकर 62,978.58 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 79.65 अंक टूटकर 18,732.85 पर था। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स तथा नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: एस्सार कैपिटल ओडिशा में करेगी 52,000 करोड़ रुपये निवेश

इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रुप से 1,565.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस