बजट भाषण के बीच सेंसेक्स 530 अंक टूटा, निफ्टी 11,800 अंक से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बीच शनिवार को दोपहर के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 530 अंक टूटकर 40,194.04 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 207.20 अंक के नुकसान से 11,754.90 अंक पर चल रहा था। बजट में चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बढ़ने का अनुमान लगाया गया है, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2020: एक जगह बजट भाषण तो दूसरी जगह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 530 अंक टूटकर 40,194.04 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 207.20 अंक के नुकसान से 11,754.90 अंक पर चल रहा था। वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होने से पहले सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त में था। वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले इसके 3.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा