सेंसेक्स 80 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर, बैंकों के शेयरों में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 80 अंक टूट गया। मुख्य रूप से बैंक शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चलने से बाजार में गिरावट आई। रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने सभी नए ऋण दरों को बाहरी मानक से जोड़ें। हालांकि, वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स का नुकसान सीमित रहा।  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकट में फंसे वाहन उद्योग को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। गडकरी ने कहा है कि वह माल एवं सेवा कर में कटौती के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात करेंगे। इससे वाहन कंपनियों के शेयरों में सुधार देखा गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 174 अंक तक चढ़ने के बाद इस स्तर पर टिक नहीं पाया और अंत में 80.32 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 36,644.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,898.99 अंक से 36,541.88 अंक के दायरे में रहा। 

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने बैंकों से ऋण की ब्याज दर को बाहरी मानक से जोड़ने का दिया निर्देश

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख बुनियादी अनुसंधान (निवेश सेवाएं)-एवीपी इक्विटी शोध नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि हांगकांग में विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिए जाने और अमेरिका और चीन के बीच अक्टूबर में एक और दौर की व्यापार वार्ता पर सहमति बनने से बाजार यहां सकारात्मक रुख के साथ खुले।  हालांकि, क्रिसिल द्वारा सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान घटाए जाने से दोपहर के कारोबार में बाजार नीचे आ गए।  क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। पहले उसने इसके 6.9 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था।  अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.12 प्रतिशत तक चढ़ गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिला जुला रुख था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत