सेंसेक्स 137 अंक सुधरा, घटे भाव पर निवेशकों की लिवाली बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 137 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट की अगुवाई में यह तेजी आयी। उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136.78 अंक यानी 0.34 प्रतिशत मजबूत होकर 39,872.31 अंक रहा।कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 40,014.90 अंक तथा नीचे में 39,563.07 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,707.90 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में अब चीन की इकोनॉमी, 8% गिरा शंघाई शेयर बाजार

कंपनियों के खरीद प्रबंधकों (परचेजिंग मैनेजर) के बीच किए जाने वाले मासिक सर्वेक्षण आईएचएस मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स (विनिर्माण पीएमआई) जनवरी में 55.3 अंक रहा जो दिसंबर में 52.7 था। यह नये कारोबारी आर्डर में वृद्धि को बताता है।पीएमआई का यह 2012 से 2020 की अवधि में इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इस बीच, शंघाई शेयर बाजार करीब 8 प्रतिशत टूट गया। इसके अलावा जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।हालांकि, हांगकांग का बाजार लाभ में रहा। उधर, यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति