सुस्त मांग से सोने में 135 रुपये की गिरावट, चांदी भी गिरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

नयी दिल्ली। आभूषण कारोबारियों की नीरस मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 135 रुपये घटकर 33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के चलते चांदी का भाव भी 100 रुपये के नुकसान के साथ 38,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता फिर बहाल होने की संभावनाओं से वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजार की धारणा में सुधार आया। 

इस स्थिति में निवेशकों ने निवेश के सुरक्षित विकल्प के बतौर सर्राफा बाजार को नजरअंदाज कर दिया और शेयरों में खरीद बढ़ा दी। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट रही। हालांकि, वैश्विक रुख को नजरअंदाज करते हुए बुधवार को भारतीय शेयरों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव मामूली अधिक यानी 1,299.40 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 14.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 135-135 रुपये घटकर क्रमश: 33,260 रुपये और 33,090 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

मंगलवार को हालांकि सोने में 377 रुपये की तेजी आई थी। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहा। इस बीच चांदी हाजिर की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 47 रुपये घटकर 37,510 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार