सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 150 अंक से ज्यादा नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी के बीच स्वास्थ्यसेवा, धातु, बैंकिंग एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 150 अंक से ज्यादा नीचे आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव देखने को मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरूआती कारोबार में 162.93 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 35,713.29 अंक पर आ गया। सेंसेक्स पिछले छह कारोबारी दिन में करीब 1,000 अंक गिरा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरूआती दौर में 62.35 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,683.70 अंक पर आ गया। शेयर बाजारों के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 250.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई क्षेत्रों में, हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.85 प्रतिशत, जापान का निक्केई सूचकांक 1.20 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत गिरा। वहीं, अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बृहस्पतिवार को 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

JP Nadda का Rahul Gandhi पर पलटवार: देश को कर रहे गुमराह, फैलाना चाहते हैं अराजकता

Jharkhand Student: विधानसभा गेट पर डटे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, BJP का सोरेन सरकार पर सीधा वार

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू

YSRCP का Nellore में हल्लाबोल, Mega DSC धांधली की CBI Probe और Nara Lokesh के इस्तीफे की मांग