सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, वित्त कंपनियों के शेयरों में भी आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

मुंबई। वैश्वकि बाजारों में बिकवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स भी मंगलवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 300 अंक से अधिक गिर गया।इस दौरान वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के शुरुआती दौर में 36,339.07 अंक का निम्नस्तर छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद के मुकाबले 277.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 36,416.64 अंक पर चल रहा था।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 74.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 10,727.85 अंक रहा। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड दोनों के शेयरों में तीन प्रतिशत तक गिरावट रही।एचडीएफसी बैंक के लंबे समय तक वाहन कर्ज का कामकाज देखने वाले अधिकारी के तौर तरीकों को लेकर जांच शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 36,600 अंक के नीचे, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में भी मंगलवार को शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अमेरिका ने एक अहम नीतिगत फैसले में सोमवार को दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के दावे को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि इस क्षेत्र पर चीन का एकतरफा दावा करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। कोरोना वायरस के मोर्चे पर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जाने से चिंता बढ़ रही है। दुनियाभर में 1.30 करोड़ लोग इससे संक्रमित हैं जबकि भारत में यह आंकड़ा 9.06 लाख तक पहुंच चुका है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.06 प्रतिशत गिरकर 41.84 डालर प्रति बैरल रह गया।

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा