बाजार की सुस्त शुरूआत, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा; निफ्टी 15,650 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 340 अंकों की गिरावट के बाद खबर लिखे जाने तक 282.08 अंक या 0.54 प्रतिशत टूटकर 52,286.86 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 77.75 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 15,650.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान