सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 416 अंक गिरा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तिमाही परिणाम के बाद हुई जबरदस्त बिकवाली के चलते सोमवार को एक समय सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच जाने के बाद सेंसेक्स 416 अंक नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ कारोबार के दौरान 42,273.87 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसने तेजी खो दी और 416.46 अंक यानी 0.99 प्रतिशत गिरकर 41,528.91 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स, निफ्टी

कारोबारियों ने कहा कि विशेष कंपनियों के साथ ही शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर होने के कारण निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की गयी। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहा। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट में चल रहे थे। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.28 डॉलर पर चल रहा था। लीबिया में सशस्त्र बलों द्वारा एक पाइपलाइन को बंद कर देने से निर्यात बाधित हुआ। इसके अलावा इराक के एक महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र में हड़ताल के कारण उत्पादन प्रभावित चल रहा है। रुपया पांच पैसे गिरकर 71.13 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।

England की दिग्गज Tammy Beaumont कहेंगी अलविदा, Lords के ऐतिहासिक Test में भारत से आखिरी टक्कर