ग्लोबल शेयर बाजार में नरमी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले, RIL में भी आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों में गिरावट के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 112.74 अंक यानी 0.23 प्रतिशत नीचे 48,064.06 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 38.25 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 14,094.65 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), एनटीपीसी, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस और एचयूएल जैसे शेयर लाभ में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 307.82 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 48,176.80 अंक पर और निफ्टी 114.40 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर अपने नये सर्वाकलिक उच्चतम स्तर 14,132.90 अंक पर पहुंच गया था। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर