शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 450 अंक की गिरावट, निफ्टी 145 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 450 अंक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के चलते बाजार दबाव में हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 449.67 अंकों की गिरावट के साथ 41,014.94 पर था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.45 अंकों की गिरावट के साथ 12,082.20 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.91 प्रतिशत गिरावट एसबीआई में देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 320 अंक मजबूत, निफ्टी नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर

हालांकि, टाइटन, टीसीएस, एचसीएस टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में तेजी देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक ईरान द्वारा अपने प्रमुख सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की आशंका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी के चलते एशियाई बाजार दबाव में खुले, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान