सेंसेक्स 140 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 17,500 के स्तर पर टिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

मुंबई,  मिले जुले वैश्विक रुझानों के बीच बैंकिंग और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 140 अंक से अधिक गिर गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार पैसा निकालने के चलते भी निवेशक चिंतित हैं। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,516.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और पावरग्रिड नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में 19 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि 11 में बढ़त देखने को मिली।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी