हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों के नरम संकेतों के बीच बड़ी कंपनियों के शेयर गिरने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय गिरकर50,685.42 अंक पर आ गया। हालांकि बाद में इसने कुछ नुकसान की भरपाई की और 65.13 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,824.63 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 8.40 अंक यानी 0.06 प्रतिशत नीचे 14,973.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी में दो फीसदी के आसपास गिरावट रही। इसके बाद एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, मारुति, एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में भी गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड की फर्म और प्रवर्तकों के खिलाफ जारी किए आरोपपत्र

दूसरी ओर, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर लाभ में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर और निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में थे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट में थे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.06 फीसदी बढ़कर 62.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Mission Assam: चुनाव से पहले ₹4570 करोड़ की सौगात, नई Trains को दिखाई हरी झंडी

सवालों के घेरे में नीतीश कुमार की विदाई

Astrology Tips: बाथरूम में Phone ले जाना मतलब राहु को न्योता, Astro Expert से जानें इसका Negative Impact

IPL 2026: जोश हेजलवुड के खेलने पर अभी संस्पेंस, मेडिकल टीम की अनुमति का इंतजार