सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 12,200 अंक के नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

मुंबई। चीन में खतरनाक विषाणु को लेकर उपजी चिंताओं के चलते एशियाई बाजारों में सुस्ती के बीच वाहन, बैंकिंग, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स मंगलवार को 205 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 205.10 अंक यानी 0.49 प्रतिशत घटकर 41,323.81 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 12,169.85 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 416 अंक गिरा सेंसेक्स

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 2019 के लिये कम कर 4.8 प्रतिशत किया है। इसके बाद बाजार की धारणा प्रभावित हुई। शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजारों में भारी गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में भी शरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.21 प्रतिशत गिरकर 64.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

प्रमुख खबरें

India-Pak Ceasefire: Trump की मध्यस्थता झूठी! पूर्व CDS बोले- DGMOs ने किया फैसला

Ballia में Garib Nawaz Express का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, शराब की बोतलें बरामद

Maharashtra के Nanded में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी परभणी से गिरफ्तार

Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना