सेंसेक्स-निफ्टी में आई भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे पैसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया और खासतौर से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 11,153.45 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई। उसके अलावा बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

प्रमुख खबरें

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे