लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 138 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

मुंबई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी फंड की निकासी दोबारा शुरू होने के असर में घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार शुरू होते ही एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। इससे तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 138.50 अंक गिरकर शरुआती कारोबार में 57,223.64 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 43.55 अंक गिरकर 17,109.45 अंक पर आ गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का बिकवाली का रुख फिर से नजर आने लगा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने शुक्रवार को 1,507.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस साल विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से अब तक 1,14,855.97 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर