सेंसेक्स में 568 अंकों की तेजी, 14500 के पार बंद हुआ निफ्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 568 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 14,500 अंक के पार निकल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.40 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,507.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं