शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

मुंबई। स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ खुले। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। बाद में इसमें और तेजी देखी गयी। सुबह के कारोबार में यह 605.56 अंक यानी 1.52 प्रतिशत बढ़कर 40,477.87 अंक पर चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 137 अंक सुधरा, घटे भाव पर निवेशकों की लिवाली बढ़ी

वहीं रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी तेजी बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार विनिर्माण गतिविधियों के जनवरी में आठ साल के उच्च स्तर पर रहने से आम बजट से निराश निवेशकों की धारणा में मजबूती देखी गयी। इसके अलावा शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के शेयर बाजारों के लाभ में खुलने से भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा है। ब्रेंट कच्चा तेल 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54.73 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर