हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 10,500 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की बढ़त हुई। इस दौरान वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी, सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों और कोविड-19 की वैक्सीन आने की उम्मीद से स्थानीय बाजार को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 35,724.32 के उच्च स्तर को छुआ और फिर 249.01 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,663.46 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 76.50 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 10,506.55 पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जंतर-मंतर पर Kojpa के प्रदर्शन की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत