सेंसेक्स 226 अंक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 15,850 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 226 अंक उछलकर अब तक के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया।वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस में तेजी से बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 226.04 अंक यानी 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 52,925.04 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,860.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील रही।

इसे भी पढ़ें: Twitter को IT मिनिस्टर की दो टूक, हर प्लेटफॉर्म को मानने होंगे भारतीय कानून, नहीं होगा कोई समझौता

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के साथ नौकरी नहीं होने के दावों में कमी के बाद से वाल स्ट्रीट में तेजी का रुख बना हुआ है।’’ नायर के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सुधार के बाद बैंकों और धातु शेयरों में तेजी देखी गयी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.23 डालर प्रति बैरल गया।

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी