सेंसेक्स ने मारी 481 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 11,300 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

मुंबई। वित्तीय, ऊर्जा और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली निकलने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 481 अंक की लंबी छलांग लगा दी। विदेशी कोषों के निवेश और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी बाजार धारणा को बल मिला। 

इसे भी पढ़ें: लगातार कम हो रही है नौकरीपेशा महिलाओं की संख्या, जानें क्या है वजह?

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारती एयरटेल सबसे अधिक 4.61 प्रतिशत चढ़ा है। अन्य कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.69 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया, यस बैंक, बजाज आटो, एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प और टीसीएस के शेयर 1.13 प्रतिशत नीचे आए। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को जेल भेजा गया?

सेंट्रम वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख (इक्विटी एडवाइजरी) देवांग मेहता ने कहा कि राजनीतिक अनिश्चितता घटने के बाद पिछले कुछ सप्ताह से बाजार लगातार मजबूती हासिल कर रहा है। इस बीच, बंबई शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,810.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में एक समय डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 69.54 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार