सेंसेक्स की 635 अंक की छलांग, निफ्टी 12,200 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

मुंबई। अमेरिका- ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच बंबई शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को निवेशकों की लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 635 अंक उछल गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 634.61 अंक या 1.55 प्रतिशत उछलकर 41,452.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.55 अंक या 1.58 प्रतिशत के लाभ के साथ 12,215.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 3.80 प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। 

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 71.43 प्रति डॉलर पर चल रहा था। चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी 2.31 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी मजबूत थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर