शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,900 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक बाजारों के बीच और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की उछाल देखी गयी। 60,339.28 के एक और उच्चतम स्तर को छूने के बाद, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई लेकिन वह अब भी 245.62 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,294.09 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 69.90 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,923.10 पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: किसानों का भारत बंद, यूपी-हरियाणा से लेकर पंजाब तक सड़क जाम, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजारों के आंकड़े के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 442.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में शंघाई में शेयर मध्य सत्र के सौदों में एक प्रतिशत से अधिक गिर गए, जबकि टोक्यो, सियोल और हांगकांग के शेयर बाजार लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.18 प्रतिशत बढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह