सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.18 अंक की बढ़त के साथ 80,834.43 अंक पर और एनएसई निफ्टी 21.85 अंक चढ़कर अंक 24,671.40 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में, दोनों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बीईएल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 22.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,840.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार