पिछले सप्ताह सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

पिछले सप्ताह सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 156.76 अंकों की गिरावट के साथ 62,711.74 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 38.95 अंक गिरकर 18,657.15 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, पावर ग्रिड, टाइटन, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास