शुरुआती कारोबार में सुस्त चाल, सेंसेक्स में 191 अंक की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंक नीचे आ गया। अमेरिका ने कहा है कि चीन के साथ उसके पहले चरण के करार में शुल्कों को वापस लेने की बात नहीं है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190.81 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 41,761.82 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 53.15 अंक या 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 12,309.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

 

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन प्रतिशत तक के नुकसान में थे।वहीं दूसरी ओर टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, नेस्ले और सनफार्मा के शेयर 1.30 प्रतिशत तक के लाभ में थे।

 

शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे टूटा

 

अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण के व्यापार करार से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे टूटकर 71.01 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा है कि इस तरह की खबरों के बाद कि चीन के अरबों डॉलर के सामान पर शुल्क नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तक जारी रहेगा, के बाद रुपया और अन्य एशियाई मुद्राओं में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे के नुकसान के साथ 71.01 प्रति डॉलर पर चल रहा था। मंगलवार को रुपया 70.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।