शुरुआती कारोबार में सुस्त चाल, लाल निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के रुख के साथ खुला। खुदरा मुद्रास्फीति में जोरदार वृद्धि से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 50.26 अंक या 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 41,809.43 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 13.80 अंक या 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 12,315.75 अंक पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स और निफ्टी, इन्फोसिस पांच प्रतिशत चढ़ा

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर 0.63 प्रतिशत तक के नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और एशिया पेंट्स के शेयर 1.04 प्रतिशत तक के लाभ में थे। 

शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे मजबूत

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 70.78 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है जिससे रुपये में तेजी आई। सोमवार को रुपया 70.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों से रुपये की धारणा मजबूत हुई है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।