सेंसेक्स, निफ्टी दोपहर तक के कारोबार में नई रिकॉर्ड ऊंचाईयों पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

मुंबई। विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहने से बृहस्पतिवार को दोपहर तक शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गये।दोपहर तक बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 140 अंक उछलकर 41,698.43 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज और एचडीएफसी बैंक जैसे सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों में खरीदारी का जोर रहा। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का व्यापक आधार वाला सूचकांक निफ्टी भी दोपहर तक 39.60 अंक बढ़कर 12,261.25 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत तक की वृद्धि रही। हीरो मोटो कार्प, टीसीएस, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के शेयरों में भी तेजी रही। इसके विपरीत येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.57 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: कैथरीन फ्राउशर बने BMW फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया के CEO

वेदांता, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और टाटा स्टील के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 206.40 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर कल तक के सर्वोच्च स्तर 41,558.57 अंक और निफ्टी 56.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 12,221.65 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात