बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 57 हजार के पार;निफ्टी में भी तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

मुंबई।वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 477.05 अंक बढ़कर 57,296.44 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 151.1 अंक उछलकर 17,189.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, पावर ग्रिड, डॉ रेड्डीज और एमएंडएम बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नालॉजीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बजाज फाइनेंस लाल निशान में थे।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को दिया भरोसा, कहा- सरकार दूर करेगी हर बाधा

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, शंघाई और सोल मध्य सत्र के सौदों में हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को सेंसेक्स 537.22 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,819.39 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 162.40 अंक या 0.94 प्रतिशत टूटकर 17,038.40 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत गिरकर 103.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 4,064.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Indian Wells Open में Novak Djokovic का सफर खत्म, इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने दी मात

अंतरराष्ट्रीय संदर्भ, वैश्विक व्यापार चुनौतियां और भारत की रणनीति

युद्ध के बावजूद ईरान की हवा साफ, मगर शांति के बावजूद दिल्ली, मुंबई में AQI खतरनाक स्तर पर

Election Commission पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 200 सांसदों ने CEC को हटाने वाले Notice पर किए दस्तखत