कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिला समर्थन, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

मुंबई, 28 जुलाई पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली ने भी बाजार की सकारात्मक धारणा को समर्थन दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.70 अंक चढ़कर 76,988.48 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 44.95 अंक की बढ़त के साथ 24,040.90 अंक पर रहा।

जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

एयर इंडिया अमृतसर के लिए जल्द शुरू करेगी इनबाउंड हब एंड स्पोक उड़ानें, गंतव्य पर ही होगी आव्रजन प्रक्रिया

नीट प्रश्नपत्र लीक: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेगी असम सरकार, गिरफ्तार लोग होंगे रिहा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन

तेलंगाना में परिवार पंजी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, अवैध वोट बैंक बचाने का लगाया आरोप