सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उछाल देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288.79 अंक चढ़कर 81,407.39 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 98.9 अंक की बढ़त के साथ 24,817.50 अंक पर पहुंच गया।

टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,263.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत