सेंसेक्स 311 अंक और लुढ़का, निफ्टी 10,700 अंक से आया नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और सेंसेक्स 311 अंक और लुढ़क गया। बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, वाहन और फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी से बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 310.51 अंक या 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 35,498.44 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.45 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान से 10,640.95 अंक पर बंद हुआ। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए हुआ युद्धस्तर पर काम: नकवी

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, वेदांता, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर 1.48 प्रतिशत तक चढ़ गए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.04 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया 21 पैसे के नुकसान से 71.44 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.15 प्रतिशत चढ़कर 66.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 966.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 853.25 करोड़ रुपये की लिवाली की। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा