हरे निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर 49,608 अंक से ऊपर निकल गया।चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक दायरे में पहुंच जाने पर निवेशकों में उत्साह देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 508.98 अंक यानी 1.04 प्रतिशत बढ़कर 49,608.97 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 153.15 अंक यानी 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,682.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स की बढ़त इसमें शामिल करीब करीब सभी शेयरों में आई बढ़त के आधार पर रही। इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को बीएसई सेंसेकस 1,939.32 अंक यानी 3.80 प्रतिशत टूटकर 49,099.99 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट