वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच विभिन्न समूहों के शेयरों में तेजी आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,885.41 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.45 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,658.45 अंक पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 192.40 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 38,684.72 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, येस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, सन फार्मा, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.60 प्रतिशत तक की तेजी में रहे। इनसे इतर एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.74 प्रतिशत तक गिर गये।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स रिकार्ड ऊंचाई पर, 185 अंक मजबूत, निफ्टी भी 11,700 पर बंद हुआ

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार सौदे की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेत मिलने से निवेशकों की धारणा को बल मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 226.19 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,206.16 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे। इस बीच एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी तेजी में चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका