शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,000 अंक पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

मुंबई। वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में बढ़त से शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती नुकसान से उबर गए और लाभ में बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 164 अंक चढ़ गया वहीं निफ्टी भी 11,000 अंक के पार बंद हुआ। सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुस्ती से उबारने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इससे अस्थायी रूप से निवेशकों की बेचैनी कम हुई है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के रुख के साथ खुला। एक समय यह 36,784.47 अंक के निचले स्तर तक गया। हालांकि, बाद में यह अपने निचले स्तर से 460 अंक उबरते हुए अंत में 163.68 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,145.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 37,244.08 अंक के उच्चस्तर तक भी गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,003.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 11,028.85 से 10,889.80 अंक के दायरे में रहा। 

इसे भी पढ़ें: घर भी खरीदें, गाड़ी भी ले जाएं, SBI ने ब्याज दरों में की 5वीं बार कटौती

निवेशक सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए और उपायों की उम्मीद कर रहे हैं।’’  सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले सप्ताह वाहन क्षेत्र को सरकार की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि वहवाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती का मुद्दा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उठाएंगे। पिछले सप्ताह ही वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए और उपाय करेगी।  इस बीच, निवेशकों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों का इंतजार है। ये आंकड़े 12 सितंबर को आने हैं।  अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिला जुला रुख था।  अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार डॉलर के मुकाबले में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 71.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.03 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत