शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,000 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

मुंबई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। वहीं निफ्टी 10,000 अंक के स्तर को छू गया। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 34,205.07 अंक पर खुला। बाद में सुबह के कारोबार में यह 202.71 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,159.40 अंक पर चल रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.15 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,101.80 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,956.69 अंक और निफ्टी 10,046.65 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर