रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स 52,000 के करीब पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मुंबई। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक का उछाल आया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 271.72 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 52,209.16 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 69.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 15,652.50 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज में गिरावट देखने को मिली।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध