बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा; निफ्टी 16,600 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी भी कमजोर खुले हालांकि कुछ ही मिनट के बाद ये लाभ में कारोबार करने लगे। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 414.44 अंक की गिरावट के साथ 55,049.95 पर था। हालांकि कुछ ही मिनट बाद यह घाटे से उबरा और 268.39 अंक चढ़कर 55,732.78 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 124 गिरकर 16,470.90 पर आ गया। लेकिन जल्द लिवाली शुरू हो गई और यह 70.70 अंक की बढ़त के साथ 16,665.60 पर आ गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई