सेंसेक्स 409 अंक उछला, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर चमके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

मुंबई। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को फिर तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 409 अंक की अच्छी बढ़त के साथ 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों ने वित्तीय और बैंक शेयरों में जोरदार लिवाली की जिससे बाजार में मजबूती आयी। बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 36,806.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आया और अंत में 408.68 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 345.51 अंक की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ था। इससे पहले, पांच कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी रही थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेचंज का निफ्टी भी 107.70 अंक यानी 1.01 प्रतिशत मजबूत होकर 10,813.45 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: बढ़त के साथ खुला हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 10,750 के पार

 उन्होंने इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करते हुये कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से बाहर आ रहा है जिसके बाद अर्थव्यवस्था में आर्थिक पुनरुद्धार के संकेत दिखने लगे हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने को लेकर चिंता बढ़ने के बावजूद बाजार अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार पर नजर टिकाये हुए है। नकदी समर्थन के साथ निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणाम पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछली तिमाही में ‘लॉकडाउन’ के कारण आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप होने के साथ निवेशकों का ध्यान कंपनियों के तिमाही नतीजे पर होगा ताकि वे परिदृश्य को समझ सके।’’ वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही।यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में मजबूती रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.05 प्रतिशत मजबूत होकर 43.31 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 74.99 पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर