भारतीय बाजारों की मजबूत शुरूआत, सेंसेक्स 423 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423.14 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 423.14 अंक बढ़कर 57,460.64 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 117.25 अंक चढ़कर 17,253.80 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: Jio ने कनेक्शनों की संख्या के मामले में भारती एयरटेल को पछाड़ा, देश की दूसरी सबसे बड़ी वायरलाइन सर्विस प्रोवाइडर बनी

शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज और एम ऐंड एम बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,037.50 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 3,009.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Karnataka Congress ने विज्ञापनों पर खर्च किए 473 करोड़, BJP का हमला

Rajiv Gandhi की हत्या से दो माह पूर्व Rahul Gandhi ने जताई थी सुरक्षा पर चिंता, Sonia Gandhi का संस्मरण

Sonia Gandhi की किताब पर BJP का हमला, इमरजेंसी पर पर्दा डालने का लगाया आरोप

Sonia Gandhi ने Memoir में लिखा: PM Modi ने RSS के भीतर मेहनत से बनाई सत्ता की राह