अमेरिकी चुनावों से पहले शेयर बाजारों में दिखी रौनक, सेंसेक्स 504 अंक उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

मुंबई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू बाजारों में वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को 504 अंक उछल गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,800 अंक से ऊंपर निकल गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर 503.55 अंक यानी 1.27 प्रतिशत उछलकर 40,261.13 अंक पर पहुंच गया।वहीं व्यापक आधार वाला एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.35 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,813.50 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना