हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 16,300 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 219.52 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 54,497.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 65.05 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 16,303.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप