बाजार की शानदार शुरूआत, 400 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी भी मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

मुंबई।सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंकों से अधिक चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक में हुई लिवाली से बाजार को मजबूती मिली। तीस शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने पिछले दिवस की तेजी का सिलसिला कायम रखते हुए शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 427.26 अंकों की बढ़त के साथ 58,416.56 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 126.9 अंकों की तेजी के साथ 17,442.40 अंक पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति