बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का; निफ्टी 14,500 से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

मुंबई। कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 404.94 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 48,775.37 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 113.50 अंक या 0.78 प्रतिशत घटकर 14,435.90 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन, एलएंडटी और डॉ रेड्डी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर