कच्चे तेल के दामों की तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 540 अंकों से अधिक गिर गया। तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 546.31 अंकों की गिरावट के साथ 57,138.51 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 154.50 अंक की कमजोरी के साथ 17,091.15 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें