सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, इन कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 400 अंक लुढ़क कर 51,703.83 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और टीसीएस में गिरावट के बीच शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 400.34 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,703.83 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.55 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 15,208.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों मेंसर्वाधिक नुकसान मे नेस्ले इंडिया रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार