सेंसेक्स 36,600 अंक के नीचे, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2020

मुंबई। एशिया के अन्य शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वित्त और बैंक शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 143.36 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,594.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 45.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 10,768.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और उसका आर्थिक पुनरूद्धार पर पड़ने वाले प्रभाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक को सर्वाधिक 3.14 प्रतिशत का नुकसान हुआ।इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाइटन, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के डर से लोग कर रहे ऑनलाइन शॉपिंग, e-comm कंपनियों को हो रहा मुनाफा

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1.22 करोड़ पर पहुंच गयी है जबकि 5.54 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 7.93 लाख पहुंच गयी जबकि 21,604 लोगों की मौत हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल काफी नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं यूरोप के प्रमुख प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.08 प्रतिशत फिसलकर 41.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 75.20 पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास