गिरावट के साथ खुला आज का शेयर बाजार, 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों की नरमी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के नुकसान के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 310.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,793.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.49 प्रतिशत नीचे 15,239.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले इंडिया लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रही।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास