125 अंक चढ़ा सेंसेक्स, येस बैंक में 13 प्रतिशत से अधिक का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

नयी दिल्ली। बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 125 अंक चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा बेहतर हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 125.37 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,270.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 37,343.46 अंक के उच्चस्तर तक गया। जबकि नीचे में 37,343.46 अंक का स्तर छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.65 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,035.70 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे अधिक 13.47 प्रतिशत का उछाल आया। इस तरह की खबरें आई हैं कि डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर से येस बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती है। टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, वेदांता, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर 10.21 प्रतिशत तक चढ़ गए। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 80 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर, बैंकों के शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, सनफार्मा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर 2.93 प्रतिशत तक टूट गए। विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के अलावा सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए और उपायों की घोषणा की उम्मीद से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के वास्ते उनकी पहचान के लिये कार्यबल बनाया है। इसके अलावा उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जिन्हें केंद्र से वित्तीय मदद की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: धातु, बैंक शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 162 अंक मजबूत, निफ्टी में भी सुधार

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 71.68 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर