वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

मुंबई। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से संबंधित सकारात्मक खबरों तथा ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की संभावित जीत से वैश्विक स्तर पर अनुकूल माहौल रहा। इसके कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 244.04 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,825.75 अंक पर चल रहा था। एक समय इसने 284 अंक की बढ़त बना ली थी। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 66.20 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,038 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सर्वाधिक 3.78 प्रतिशत की तेजी रही। इसके साथ ही वेदांता, येस बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी में चल रही थीं। इनसे इतर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और सन फार्मा गिरावट में चल रही थीं।

इसे भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में मजबूती, Sensex में 150 अंकों की बढ़त

बुधवार को सेंसेक्स 169.14 अंक तथा निफ्टी 61.65 अंक की तेजी में रहा था। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों के संकेतों से निवेशकों की धारणा को बल मिला। अमेरिका और चीन के व्यापार सौदे के करीब पहुंचने की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल है। इसके अलावा ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के पुन: प्रधानमंत्री बनने की संभावना ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूती दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को एफपीआई ने 683.83 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस बीच कच्चा तेल का वायदा 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट